जबतक फायरिंग होगी रहेगी, नहीं होगी शांति वार्ता-अरुण जेटली
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकत भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। अरुण जेटली ने सख्त लहजे में कहा कि जबतक पाकिस्तान फायरिंग बंद नहीं करता भारत की ओर से फायरिंग नहीं रुकेगी। उन्होंने साफ किया कि फायरिंग के बीच किसी भी तरह की शांति वार्ता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भारत एक जिम्मेदार देश है लेकिन अपने देश की सीमा और नागरिकों की रक्षा के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। वहीं रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ के बीच किसी कनेक्शन के होने की भी बात कही। वहीं जेटली ने भारत और पाक के बीच युद्ध की संभावनाओं पर कोई जवाब नहीं दिया
वहीं उन्होंने विपक्ष के हमलों पर बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों को पहले यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि भारत सीमा पर कितना आगे जाकर पाकिस्तान को जवाब दे रहा है। वहीं बिलावल भुट्टों के भारत के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना बयानों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications