चाबहार पोर्ट को लेकर भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान करेंगे त्रिपक्षीय वार्ता, पीएम मोदी ने दिया था प्रस्ताव
नई दिल्ली। भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान के बीच अगले हफ्ते 14 दिसंबर को त्रिपक्षीय वार्ता होगी। ये तीनों देश ईरान के चाबहार बंदरगाह के संयुक्त इस्तेमाल को लेकर बातचीत करेंगे। शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई। ये वार्ता वर्चुअल तरीके से होगी और इस वार्ता में ईरान और उज्बेकिस्तान के डिप्टी मिनिस्टर और भारत के एक सचिव शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने दिया था प्रस्ताव
आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति श्वावकत मिर्ज़ियोएव के साथ शिखर सम्मेलन में एक प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी ने कहा था कि ईरान के चाबहार बंदरगाह को बढ़ावा देने के लिए एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाए। इस प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया।
व्यापारियों के लिए अवसर होंगे पैदा- विदेश मंत्रालय
इस त्रिपक्षीय वार्ता की जानकारी देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत चाबहार पोर्ट के संयुक्त उपयोग करने के लिए उज्बेकिस्तान के हित का स्वागत करता है। मंत्रालय ने कहा कि इस वार्ता से व्यापारियों के लिए आर्थिक अवसर खुलेंगे। खोलेगा। उज्बेकिस्तान के अलावा, अन्य मध्य एशियाई देशों ने भी बंदरगाह का उपयोग करने में रुचि दिखाई है। भारत इस मुद्दे पर क्षेत्रीय देशों के साथ निकट सहयोग करना चाहता है।
-
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Hormuz Crisis: इन देशों के लिए खुला होर्मुज, भारत के शिप को मिलेगा 'सेफ पास' या नहीं? ईरान का नया आदेश -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Air India Crisis: मिडिल ईस्ट जंग का असर! 2,500 फ्लाइट कैंसल, सिर्फ 30% ऑपरेशन—यात्रियों पर पड़ेगा बड़ा असर -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स












Click it and Unblock the Notifications