टीबी के मरीजों के लिए राहत की खबर! सरकार ने नए उपचार को दी मंजूरी, मिलेगा सिर्फ 6 महीन में छुटकारा

केंद्र ने देश में दवा प्रतिरोधी टीबी के लिए अधिक प्रभावी और त्वरित उपचार विकल्प के रूप में बीपीएएलएम रेजिमेन की शुरूआत को मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिस नए उपचार को मंजूरी दी है उसमें बीपीएएलएम आहार जिसमें चार दवाओं का संयोजन शामिल है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत बहु-दवा प्रतिरोधी तपेदिक (एमडीआर-टीबी) के लिए एक अत्यधिक प्रभावी और कम समय के उपचार विकल्प के रूप में बीपीएएलएम रेजिमेन की शुरूआत को मंजूरी दी है। इस रेजिमेन में बेडाक्विलाइन और लाइनज़ोलिड (मोक्सीफ्लोक्सासिन के साथ/बिना) के संयोजन में प्रीटोमैनिड नामक एक नई टीबी विरोधी दवा को शामिल किया है।

भारत में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा पहले ही प्रेटोमैनइड को अनुमोदित और लाइसेंस दिया जा चुका है। बीपीएएलएम रेजिमेन में चार दवाओं का संयोजन होता । मंत्रालय का कहना है कि बेडाक्विलिन, प्रीटोमैनिड, लाइनजोलिड और मोक्सीफ्लोक्सासिन से पिछले एमडीआर-टीबी उपचार प्रक्रिया की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, अत्याधिक प्रभावी और त्वरित उपचार मिलेगा। जिससे टीबी का इलाज जल्दी और प्रभावी तरीके से करने में मदद मिलेगी।

पारंपरिक एमडीआर-टीबी उपचार 20 महीने तक चलते हैं और अक्सर गंभीर दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। इसके विपरीतबीपीएएलएम उपचार पद्धति दवा प्रतिरोधी टीबी को केवल छह महीने में ठीक कर सकती है और उपचार की सफलता दर भी उच्च है।" भारत के 75,000 दवा प्रतिरोधी टीबी रोगी अब इस छोटी अवधि की उपचार पद्धति का लाभ उठा सकेंगे।

केंद्र सरकार का कहना है कि इस कदम से भारत में टीबी को समाप्त करने के अपने राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी मदद मिलेगी साथ ही ये कदम देश की प्रगति को भी बढ़ावा देगा। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में दुनियाभर में एक करोड़ से ज्यादा टीबी के मामले सामने आए थे। इनमें से 27 फीसदी भारतीय थे। 2022 में 28 लाख भारतीय टीबी की चपेट में आए. वही 2022 में टीबी से मरने वालों की संख्या दुनियाभर में 13 लाख के करीब थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, भारत ने सतत विकास लक्ष्यों के तहत बीमारी को समाप्त करने के वैश्विक लक्ष्य से पाँच साल पहले 2025 तक क्षय रोग को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+