दो बच्चों की मां ने जीता मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2024 का खिताब, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

India International Queen 2024: 'वो हसीन है, वो मां है, पत्नी हैं... हर रूप में खूबसूरत है', ऐसे ही विचार हैं लोगों के उस महिला के बारे में जिन्होंने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2024 का खिताब अपने नाम किया है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं, गाजीपुर के गांव बेटाबर की बहू राधा राय की, जिन्होंने ये साबित किया कि शादी होने और मां बनने के बाद औरत की लाइफ खत्म नहीं होती है।

India International Queen 2024

आपको बता दें राधा राय ने खिताब 42 महिलाओं को मात देकर जीता है, उन्हें मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2024 का क्राउन मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने पहनाया, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मालूम हो कि राधा राय दो बेटियों की मम्मी हैं।

राधा राय के पति भारतीय सेना में मेजर हैं

उनके पति के नाम सचिन राय है ,जो कि भारतीय सेना में मेजर हैं। सोशल मीडिया पर राधा काफी एक्टिव रहती हैं। वो एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं और उनके सोशल मीडिया पर तगड़े फालोअर्स हैं। 'खुश रहो और रहने दो' को अपना जीवन का सिद्धांत मानने वाली राधा राय का कहना है कि 'सकारात्मक सोच ही आपको खूबसूरत मनाती है। '

खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

सुंदरता में बाॉलीवुड की तारिकाओं को मात देने वाली राधा राय को लोग 'वूमन ऑफ वंडर्स' कहकर संबोधित कर रहे हैं।मालूम हो कि मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता का आय़ोजन 8 जून, 2024 को नई दिल्ली में किया गया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने पहनाया राधा को क्राउन

अंकिता सरोहा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विवाहित महिलाओं की सुंदरता और प्रतिभा का जश्न मनाना था। मालूम हो कि अंकिता सरोहा खुद सौंदर्य विजेता हैं। इस कार्यक्रम की जज महिमा चौधरी, डॉ. ज्योत्सना चड्ढा, शर्मिष्ठा दास डे, सोनाली शेरी, पल्लवी जादकर टंडन और पारुल शर्मा थे।

विजेता और पुरस्कार ( India International Queen 2024)

राधा राय मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2024 की विजेता बनीं और उन्हें 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिला तो वहीं प्रथम रनर-अप दिल्ली की महक ढींगरा रहीं, जिन्हें 50,000 रुपये मिले , सेंकड रनर-अप लावण्या कन्नेपल्ली रहीं, जिन्हें 25,000 रुपये का पुरस्कार से नवाजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+