'INDIA 'धरती का नरक', Trump के बयान पर भारत ने दी तीखी प्रतिक्रिया

India hits back at Trump's hellhole post: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को "नरक का ढिकाना" (hellhole) बताने वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसके बाद राजनयिक विवाद खड़ा हो गया। भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार शाम इस संबंध में अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की।

ट्रंप के बयान पर क्‍या बोला भारत?

मंत्रालय के बयान में कहा, "हमने इन टिप्पणियों और अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किए गए बाद के बयान को भी देखा है। ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अनजान, अनुचित और अशोभनीय हैं। वे निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की उस वास्तविकता को प्रदर्शित नहीं करतीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रही है।" दोनों देशों के बीच ये संबंध लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।

India hits back

ट्रंप ने पोस्‍ट ने शेयर की थी ये पोस्‍ट

दरअसल, ट्रंप ने दक्षिणपंथी टिप्पणीकार माइकल सैवेज के टॉक शो का एक आर्टिकल साझा किया था। सैवेज ने उसमें भारत, चीन समेत अन्य देशों को "नरक का ढिकाना" कहा था। सैवेज ने अमेरिकी जन्मसिद्ध नागरिकता नियमों पर सवाल उठाए, यह तर्क देते हुए कि लोग गर्भावस्था के नौवें महीने में वाशिंगटन आते हैं और उनके बच्चे तुरंत अमेरिकी नागरिक बनकर पूरे परिवार को देश ला सकते हैं।

सैवेज ने जन्मसिद्ध नागरिकता अधिकार की खिलाफत की

सैवेज, जिनकी विचारधारा राष्ट्रपति ट्रंप से मिलती-जुलती है, जन्मसिद्ध नागरिकता अधिकार के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दे अदालतों के बजाय जनमत द्वारा तय होने चाहिए। सैवेज ने अमेरिकी संविधान की भी आलोचना की; इसे बदला नहीं जा सकता क्योंकि यह "पत्थर की लकीर" की तरह अटल हैं।

"अमेरिका में पैदा हुआ बच्‍चा तुरंत नागरिक बन जाता है"

अपनी पोस्ट में, सैवेज ने स्पष्ट रूप से कहा था, "यहां पैदा हुआ बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है, और फिर वे चीन, भारत या ग्रह पर किसी अन्य नरक के ढिकाने से पूरे परिवार को लाते हैं। आपको यह देखने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। यहां अब अंग्रेजी नहीं बोली जाती। आज आने वाले आप्रवासी वर्ग में इस देश के प्रति लगभग कोई वफादारी नहीं है, जो हमेशा ऐसा नहीं था।"

दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने स्पष्टीकरण जारी किया

इस विवाद के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के माध्यम से भारत पर अपनी "नरक का ढिकाना" टिप्पणी पर स्पष्टीकरण जारी किया। एक दूतावास प्रवक्ता ने बताया, "राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, और वहां मेरे एक बहुत अच्छे मित्र शीर्ष पर हैं।" इसे अमेरिकी प्रशासन का तनाव कम करने का प्रयास माना गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ट्रंप की पोस्‍ट पर क्‍या बोले?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप के रीपोस्ट के बारे में पूछे जाने पर सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मंत्रालय ने "कुछ रिपोर्टें देखी हैं।" जायसवाल ने कहा, "हमने कुछ रिपोर्टें देखी हैं। मैं यहीं रुकूंगा।"

Trump Controversy: ट्रंप ने भारत की नरक से की तुलना, लेकिन क्यों? बयान से छिड़ी बहस
Trump Controversy: ट्रंप ने भारत की नरक से की तुलना, लेकिन क्यों? बयान से छिड़ी बहस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+