Heatwave: बीकानेर में बरस रही आग, तापमान 48°C पार, दिल्ली-NCR में मचा कोहराम, जानें कबसे बारिश के आसार?

Heatwave Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी कोहराम मचा रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की जीवन चर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। लोग मुश्किल से बाहर निकल रहे हैं। एयर कंडीशनर, कूलर और पानी से खुद को ठंडा रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने गर्मी के सितम को अभी जारी रहने की उम्मीद जताई है।

विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर में लू से लेकर भीषण लू तक का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। उधर, राजस्थान का बीकानेर गर्मी की तपिश में झुलस रहा है। लोगों का हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 48°C है। राजस्थान में अगले 3-4 दिन ऐसे ही रहने ही उम्मीद है। अत्यधिक तापमान के कारण दिल्ली एनसीआर और बीकानेर में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कब मिलेगी गर्मी से राहत?

India Heatwave News

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि आज दिल्ली एनसीआर में लू से लेकर भीषण लू तक का सामना करना पड़ेगा। कुछ स्टेशनों पर तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। उसके बाद हो सकता है कुछ राहत मिले। अगले 4-5 दिनों तक बारिश का अनुमान नहीं है, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय में बारिश हो सकती है और उत्तरी भारत में बादल छाए रह सकते हैं।

असहनीय गर्मी, AC भी काम से गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण यह बहुत कठिन स्थिति है। लोग मुश्किल से कुछ खा रहे हैं और तरल आहार पर निर्भर हैं... कारों में एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। मैं दिल्ली का निवासी हूं, हमने गर्मी का सामना पहले भी किया है, लेकिन इस बार असहनीय है।

गर्मी के सितम से हाल बेहाल, सहारा बना ये जुगाड़!
गर्मी का सितम इस समय पूरे देश में जोर पकड़ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ लोग कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जैसे लू लगना, डिहाइड्रेशन और थकान। विशेष रूप से उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है।

गर्मी से बचने के लिए लोग कई उपाय अपना रहे हैं, जैसे कि घरों में रहना, अधिक से अधिक पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना, और ठंडी चीजों का सेवन करना। इसके अलावा, सरकारी और गैर-सरकारी संगठन भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं और मदद के उपाय कर रहे हैं। वहीं, पर्यटकों को गर्मी से अस्थायी राहत दिलाने के लिए इंडिया गेट के आसपास के लॉन में पानी का छिड़काव किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+