बढ़ते खतरे के बीच मिलेगी 60,000 करोड़ रुपए की खरीद को मंजूरी
मुंबई। इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत पर पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान की ओर से खतरा बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा पर बढ़ते खतरे के मद्देनजर ही भारत ने अगले वर्ष अपने रक्षा संसाधनों पर 50,000 से 60,000 करोड़ तक की रकम खर्च करने की तैयारी कर ली है।

भारत देगा बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी
मुंबई में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने इस ओर इशारा किया। मनोहर पार्रिकर नवी मुंबई में आयोजित एक रक्षा प्रदर्शनी में मौजूद थे। यहां पर ही उन्होंने इस तरफ इशारा किया।
पार्रिकर ने कहा कि अगले वर्ष तक 50,000 करोड़ से लेकर 60,000 करोड़ रुपए तक के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भारत मंजूरी दे सकता है।
अब तक तीन ट्रिलियन खर्च
पार्रिकर ने जानकारी दी कि अब तक उनके कार्यकाल में करीब तीन ट्रिलियन रुपए की डिफेंस डील्स को मंजूरी दी जा चुकी है।
पार्रिकर के मुताबिक पिछले 23 माह से उनके पास रक्ष मंत्रालय की जिम्मेदारी है और उनके रक्षा मंत्री रहते भारत ने 2.2 ट्रिलियन के सौदे किए हैं।
अगले छह माह में आएंगे बदलाव
उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत ने सरकारी शिपयार्ड के साथ करीब 32,000 करोड़ की डील साइन की है। जिसके बाद रकम का आंकड़ा 2.5 ट्रिलियन हो गया है।
पार्रिकर को उम्मीद है कि अगले छह माह के अंदर भारत करीब 50,000 से लेकर 60,000 करोड़ तक के रक्षा सौदों को मंजूरी दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications