8 से 10 फीसदी बढ़ सकती है भारत की इकोनॉमी: अरविंद सुब्रमण्यम

नयी दिल्ली। भारत की अर्शव्यवस्था में विकास की क्षमता है। ये विकास की क्षमता भारतीय अर्थव्यवस्था को 8 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि दे सकता है। ये बात देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने कही है।

money

वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारत को विश्व की प्रमुख शक्ति बनने के लिए बेहद तेजी से वृद्धि दर्ज करने की जरूरत है। उनका कहना है कि भारत में संभावित वृद्धि दर 8-10 प्रतिशत के बीच है।

अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत पिछले 35 साल से 6 से 6.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज करता रहा है, लेकिन अगर भारत को विश्व की प्रमुख शक्ति बनना है तो उसे अपना विकास तेजी से करना होगा। अगर वो ऐसा कर पाता है तो ये उसे सबसे तेज वृद्धि दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्थाओं, लोकतांत्रिक देशों और गैर-पेट्रोलियम देशों में शामिल करेगा। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसा कारक मौजूद हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारत 8-10 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+