दुनिया का छठा सबसे अमीर देश है भारत, 8,230 बिलियन डॉलर की है कुल संपत्ति: रिपोर्ट

नई दिल्ली। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की तरफ से जारी दुनिया के सबसे अमीर देशों की ताजा सूची में भारत को दुनिया का छठा सबसे अमीर देश बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की कुल संपत्ति 8,230 बिलियन डॉलर की है। इस रिपोर्ट में अमेरिका को दुनिया का सबसे अमीर देश बताया गया है।

अमेरिका के पास है 64,584 बिलियन डॉलर की संपत्ति

अमेरिका के पास है 64,584 बिलियन डॉलर की संपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 64,584 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया का सबसे अमीर देश है जबकि चीन को 24,803 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश बताया गया है। वहीं जापान 19,522 बिलियन डॉलर के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

ये हैं दुनिया के बाकी अमीर देश

ये हैं दुनिया के बाकी अमीर देश

इस रिपोर्ट में किसी देश में रह रहे सभी लोगों को निजी संपत्ति को मिलाकर उस देश की कुल संपत्ति माना गया है। हालांकि इस रिपोर्ट में सरकारी संपत्ति को शामिल नहीं किया गया है। अगर इस लिस्ट में अन्य देशों की बात करें तो चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम (9,919 बिलियन डॉलर), पांचवे स्थान पर जर्मनी (9,660 बिलियन डॉलर), सातवें स्थान पर फ्रांस (6,649 बिलियन डॉलर) और आठवें स्थान पर कनाडा (6,393 बिलियन डॉलर) है।

इस वजह से बढ़ी भारत की संपत्ति

इस वजह से बढ़ी भारत की संपत्ति

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 2017 में भारत ने वेल्थ मार्केट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से भारत की कुल संपत्ति में 25 फीसदी का इजाफा हुआ। 2016 में भारत की कुल संपत्ति 6,584 बिलियन डॉलर की थी जो कि 2017 में बढ़कर 8,230 बिलियन डॉलर पर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+