भारत ने अमेरिका से कहा अब पाकिस्तान में लश्कर और जेयूडी पर भी करो हमला
भारत ने अफगानिस्तान में अमेरिका के हमले की तारीफ की और कहा कि अब पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे। भारत की मांग लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा को बनाए निशाना।
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के नागहर प्रांत में अमेरिका ने जो हमला किया है, भारत ने उसकी तारीफ की है। शुक्रवार को अमेरिका के इस कदम के लिए भारत की ओर से तालियां मिल रही हैं लेकिन साथ ही भारत ने मांग की है कि अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा।

लश्कर को क्यों नहीं बना सकते निशाना
बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस कदम को बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद जैसे राक्षस को खत्म करने के लिए अब एकजुट होना होगा। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का अफगानिस्तान में आतंकियों के छिपे हुए अड्डों मदर ऑफ ऑल बम को ब्लास्ट करने का फैसला काफी अच्छा कदम है। अब आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका, इजरायन और भारत को एक साथ आने की जरूरत है।' इस बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए इस तरह के और हमलों की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर अमेरिका, आईएसआईएस-खोरसान के अड्डों पर मोआब बम गिरा सकता हैं तो फिर क्या लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और जमात-उद-दावा पर कैसे कार्रवाई में क्या अंतर है? क्यों नहीं मुरिदके पर ऐसा हमला होता है? आतंकवाद बहुत ही बेशर्म है।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने की सेना की तारीफ
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान पर हुए हमले को एक सफल हमला करार दिया है। ट्रंप ने कहा है कि इस हमले के बाद उन्हें और देश की जनता को अमेरिकी सेना पर गर्व है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सेना को पूरा अधिकार दे दिया है। सेना ने इस अधिकार के साथ ही एक और सफल कार्यक्रम अपने नाम किया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर ने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका ने अफगानिस्तान के नागरहार प्रांत के अचिन जिले में जीबीयू-45 /बी जैसा विशाल ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट बम जिसे मदर ऑफ ऑल बाम्ब्स या मोआब कहते हैं, गिराया है। इसने यहां पर मौजूद आईएसआईएस के सुरंग नेटवर्क को निशाना बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications