पाक-अफगानिस्तान के हजारों हिन्दू बने हिन्दुस्तानी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारत अब इजराइल के नक्शे-कदम पर चलने लगा है। इजराइल ने फैसला कर रखा है कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला यहूदी जब चाहे वह इजराइल का नागरिक बन सकता है। इसी बात को अपने ऊपर लागू करते हुए भारत सरकार ने तय किया है कि वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिन्दुओं और सिखों को भारत की नागरिकता देगी।

परेशान किए जाते हिन्दू-सिख
ये हिन्दू और सिख उक्त देशों में प्रताडित किए जाने के बाद भारत में आए गए और अब यहां की नगारिकता चाह रहे थे। जानकारी मिली है कि मोदी सरकार ने अपने एक साल के दौरान करीब 4 हजार हिन्दुओं और सिखों को भारत की नागरिकता दी।
यूपीए सरकार में भी
बता दें कि यूपीए सरकार ने अपनी दूसरी पारी में एक हजार से कुछ अधिक हिन्दुओं और सिखों को भारत की नागरिकता दी थी। यूपीए सरकार में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल में वन इंडिया को बताया था कि भारत सरकार की इस संबंध में अलिखित नीति है कि वह उन हिन्दुओं और सिखों को भारत की नागरिकता देने के लिए तैयार रहती है,जिन्हें किसी अन्य देश में प्रताड़ित किया जाता है। सरकार ने इसके साथ ही करीब साढ़े दस हजार हिन्दुओं और सिखों को दीर्घकालिक वीजा दिया है। ये सब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। दीर्घकालिक वीजा पांच साल के लिए दिया जाता है।
भारत पवित्र भूमि
कुछ समय पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत से दिल्ली और देश के दूसरे भागों में स्थित धार्मिक स्थलों को देखने आए पाकिस्तान के एक हिन्दू जत्थे के नेता चंदर कोहली ने कहा था कि हमारे लिए भारत बेहद पवित्र भूमि है। अगर हमें इधर बसने का अवसर मिला तो हम इधर आना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications