पाक में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट की रोक
पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है।
नई दिल्ली। जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में फांसी की सजा पाने वाले भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशन कोर्ट ने रोक लगा दी है। भारत की ओर से फांसी पर रोक लगाने की अपील इंरनेशनल कोर्ट में की गई थी।

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है। भारत ने इस पर रोष प्रकट किया था और जाधव को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की बात कही।
आपको बताते चले कि पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने कुलभूषण जाधव को देश विरोधी साजिश रचने और जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कह चुकी हैं किसी भी कीमत पर कुलभूषण जाधव को वापस लाकर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications