भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल डील लेकिन आधी-अधूरी

नई दिल्‍ली। सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील के पूरा होने की खबरें आईं लेकिन इस बार भी यह डील आधी अधूरी ही है। इस बात का इशारा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान से मिलता है।

Francois- Hollande-india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर हुए समझौते में केवल वित्तीय विवरणों को लेकर काम किया जाना बाकी है।

पीएम मोदी के अनुसार यह जल्द ही संपन्न हो जाएगा। पिछले वर्ष पेरिस दौरे के दौरान मोदी ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की मंशा से फ्रांस को अवगत कराया था। इन लड़ाकू विमानों की अनुमानित कीमत 60 हजार करोड़ रुपए है।

तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के साथ एक प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि राफेल समझौते के केवल वित्तीय पहलू पर काम बाकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि बाकी का काम जल्द ही खत्म हो जाएगा। दोनों देशों के बीच इस जेट को लेकर एक एमओयू साइन किया गया है।

आपको बता दें कि राफेल फ्रांस का एडवांस्‍ड फाइटर जेट है और इस समय सीरिया और इराक में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमले करने में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इससे पहले सोमवार को फ्रांस के राष्‍ट्रपति होलांद को

राष्‍ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान होलांद ने आईएसआईएस का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि आईएसआईएस को खत्‍म करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

उन्‍होंने इसके साथ ही पेरिस में संपन्‍न हुई क्‍लाइमेट समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के रोल की भी तारीफ की। होलांद ने कहा कि वह भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्‍ट बनकर काफी खुश महसूस कर रहे हैं। राष्‍ट्रपति होलांद राजघाट पर एक पौधा लगाया और महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+