Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Underwater Railroad Tunnel: यहां होगी देश की पहली अंडरवॉटर रेलरोड टनल, पाइंट्स में जानें लागत-दूरी समेत सब कुछ

UnderWater Railroad Tunnel: देश की पहली अंडरवॉटर रेलरोड टनल का निर्माण साल 2026 से शुरू हो जाएगा। 4 जुलाई को इसके निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट के टेंडर खुलने की उम्मीद है।

UnderWater Railroad Tunnel: भारत को जल्द ही अपनी पहली अंडरवॉटर रेलरोड टनल मिलने की उम्मीद है। इसका निर्माण 2026 से पहले शुरू हो सकता है। इस टनल का निर्माण असम में किया जाएगा। ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 6000 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा।

आगामी 4 जुलाई को प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट बनाने के लिए टेंडर खुलने की उम्मीद है। इस टनल के बनने के बाद नुमालीगढ़ और गोहपुर के बीच की 220 किमी की दूरी सिर्फ 33 किमी ही रह जाएगी। सिर्फ 40 मिनट में 6 घंटों का सफर पूरा हो सकेगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। आइए पाइंट्स में जानें इस टनल से जुडी कुछ अहम बातें...

UnderWater Railroad Tunnel
  • रेलरोड टनल में ट्रेन और मोटर व्हीकल (कार-ट्रक-बस) दोनों चल सकेंगे।
  • दो जिलों नुमालीगढ़ और गोहपुर के बीच की 220 किमी की दूरी 35 किमी की रह जाएगी।
  • 5-6 घंटे का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा हो सकेगा।
  • दो अलग-अलग टनल तैयार की जाएंगी। एक पर ट्रेनें चलेंगी और दूसरे पर मोटर गाड़ियां।
  • टनल करीब 35 किलोमीटर लंबी होगी। जिसके निर्माण में 6 हजार करोड़ की लागत का आंकलन किया गया है।
  • टनल की मदद से चीन से सटे अरुणाचल प्रदेश पहुंचना आसान हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+