ब्लैकमनी मामले में भारत दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक 2002 से 2011 के बीच भारत ब्लैक मनी का दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा एक्सपोर्टर रहा। इस दौरान 343.04 अरब डॉलर के बराबर ब्लैकमनी देश से बाहर भेजा गया। यही नहीं 2011 में तो भारत ने टॉप तीन में जगह बना ली। इस साल 84.93 अरब डॉलर ब्लैकमनी देश से बाहर गया और भारत ब्लैकमनी का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर बन गया।
ग्लोबल फाइनेंशियल इंटीग्रिटी (जीएफआई) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत ने 34.39 अरब डॉलर बाहर भेजा। भारत से ऊपर अवैध धन का निर्यात करने वाले देशों में पहले से चौथे स्थान पर क्रमश: चीन (107.56 अरब डॉलर), रूस (88.10 अरब डॉलर), मेक्सिको (46.19 अरब डॉलर) और मलेशिया (37.04 अरब डॉलर)हैं।












Click it and Unblock the Notifications