भारत ने चीनी निर्यात पर लगी रोक एक साल के लिए बढ़ाई, दामों पर कंट्रोल रखने के लिए उठाया कदम
india sugar export, india sugar policy, Directorate General of Foreign Trade, DGFT, curbs on sugar export, India extends curbs on sugar export, Sugar export, भारत चीनी निर्यात, भारत चीनी नीति, विदेश व्यापार महानिदेशालय,
Extended Restrictions on Sugar Exports: केंद्र सरकार ने सस्ती चीनी के लिए बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत निर्यात (India sugar policy) पर लगी रोक को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade) की अधिसूचना के मुताबिक भारत ने चीनी के निर्यात पर प्रतिबंधों को 31 अक्टूबर, 2023 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

एक साल और बढ़ाई चीनी पर लगी रोक
केंद्र सरकार ने यह एक साल और लगी रोक को बढ़ाने का फैसला घरेलू बाजार में चीनी के दामों पर कंट्रोल बनाए रखने के लिए जारी रखा है। शुरू में प्रतिबंध 1 जून से 31 अक्टूबर, 2022 तक लगाए गए थे। लेकिन अब इसे 31 अक्टूबर, 2023 तक कर दिया गया है।
31 अक्टूबर, 2023 तक आदेश लागू
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने बताया कि चीनी (कच्ची चीनी, रिफाइंड चीनी और सफेद चीनी ) के निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2023 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक बढ़ा दिया गया है। अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक
हालांकि, ये प्रतिबंध सीएक्सएल (CXL) और टीआरक्यू (TRQ ) शुल्क रियायत कोटा के तहत यूरोपीय संघ और अमेरिका को निर्यात की जा रही चीनी पर लागू नहीं होंगे। सीएक्सएल और टीआरक्यू (टैरिफ रेट कोटा) के तहत इन क्षेत्रों में चीनी की एक निश्चित मात्रा का निर्यात किया जाता है। बता दें कि भारत गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चालू वर्ष में भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications