भारत में आर्थिक विकास तो है, लेकिन बेरोजगारी का आंकड़ा भी...', राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत में बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर केंद्र को निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक विकास दर में वृद्धि पर भी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात करते हुए कहा कि अगर भारत में आर्थिक विकास की बात की जाती है, उसके ठीक बगल देश में बढ़ती बेरोजगारी भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बेरोजगारी देश में बढ़ रही है, और आर्थिक विकास में वृद्धि का दावा किया जा रहा है, तो इससे साबिक होता है कि धन कुछ ही हाथों तक सिमट कर रहा है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने भारत में निवेश के क्षेत्र में अंबानी और अडानी स्वामित्व वाली कंपिनियों को पर प्रमुखता देने पर केंद्र को निशाने पर लिया।
भारत की अर्थव्यवस्था के विकास पर चर्चा करते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा, "जब आप आर्थिक विकास की बात करते हैं तो आपको यह सवाल पूछना होगा कि आर्थिक विकास किसके हित में है।" राहुल गांधी ने सवाल किया कि जिस विकास का देश में दावा किया जा रहा है वो किसके हित में है। उन्होंने कहा विकास की प्रकृति क्या है और उससे किसे लाभ हो रहा है, इन विषयों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

देश में बढ़ती बेरोजगारी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "भारत में विकास के आंकड़े के ठीक बगल में बेरोजगारी का आंकड़ा है। भारत का आर्थिक विकास जरूर हो रहा है। लेकिन बड़े पैमाने पर धन को बहुत कम लोगों के पास जमा है।"
राहुल गांधी ने देश के पैसा कुछ पूंजीपतियों तक ही सीमित होना चिंता का विषय है। कांग्रेस दिग्गज ने शनिवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया। दरअसल, ये वीडियो 15 दिसंबर को शूट किया गया था।
राहुल गांधी ने आगे कहा, "मौजूदा समय में हम ऋण मॉडल पर काम कर रहे हैं, उत्पादन पर फोकस नहीं हो पा रहा है। भारत में असली चुनौती यह है कि हम ऐसी उत्पादन अर्थव्यवस्था कैसे स्थापित करें जो बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देने में सक्षम हो।
केंद्र को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हमारे पास मिस्टर अडानी हैं, हर कोई जानता है कि वह सीधे प्रधानमंत्री से जुड़े हुए हैं, वह हमारे सभी बंदरगाहों, हवाई अड्डों, हमारे बुनियादी ढांचे के मालिक हैं! इस तरह की एकाग्रता के साथ, आपको विकास मिलेगा, लेकिन आपको कोई वितरण नहीं मिलेगा।"












Click it and Unblock the Notifications