श्रीनगर एयरबेस पर तैनात किए गए MiG-29 फाइटर जेट्स, चीन-पाकिस्तान से हुआ खतरा तो....
भारत ने पाकिस्तानी और चीनी दोनों मोर्चों से खतरों से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर एयर बेस पर मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह मिग-29 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं।
भारतीय वायु सेना के पायलट स्क्वाड्रन लीडर विपुल शर्मा ने श्रीनगर एयर बेस पर मिग-29 तैनात किए जाने पर कहा कि श्रीनगर कश्मीर घाटी के मध्य में स्थित है और इसकी ऊंचाई मैदानी इलाकों से ज्यादा है। ज्यादा वेट-टू-थ्रस्ट अनुपात और सीमा के निकट होने के कारण कम प्रतिक्रिया समय वाला विमान रखना रणनीतिक रूप से हमारे लिए बेहतर है।

पायलट स्क्वाड्रन लीडर विपुल शर्मा ने कहा कि श्रीनगर एयर बेस पर हम बेहतर एवियोनिक्स और लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करना चाहते हैं और मिग-29 सभी मानदंडों पर खरा उतरता है। मिग-29 दोनों मोर्चों पर दुश्मनों से मुकाबला करने में सक्षम है।
मिग-21 की तुलना में मिग 29 के कई फायदे हैं, जो कई सालों तक कश्मीर घाटी में अपनी जिम्मेदारी के क्षेत्र की सफलतापूर्वक रक्षा करने में सक्षम थे। वहीं 2019 में बालाकोट हवाई हमलों के बाद पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों पर एफ-16 को मार गिराने में भी कामयाब रहा था।
अपग्रेड के बाद मिग-29 को हवा में बहुत लंबी दूरी की मार करने वाली मिसाइलों और हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियारों से भी लैस किया गया है। सशस्त्र बलों को यहां घातक हथियारों से भी लैस किया गया है।
एक अन्य पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवम राणा ने कहा कि ये विमान रात में नाइट विजन चश्मे के साथ काम कर सकता है और हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता के कारण भी इसकी रेंज लंबी है।












Click it and Unblock the Notifications