भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले सात लाख के पार पहुंचे, मौत का आंकड़ा 20 हजार के करीब
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अब सात लाख को पार कर गए हैं। वर्ल्डोमीटर की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम तक भारत में 704,607 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं 19,782 मौतें इस वायरस से हो चुकी हैं। देश में 2,54,918 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 4,29,907 मरीज कोरोना से संक्रमण के बाद रिकवर हो चुके हैं। कुछ हद तक ये राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी दर कई दूसरे देशों से काफी बेहतर है।
Recommended Video

भारत दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में एक है। दुनिया में सिर्फ अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा कोरोना के केस हैं। भारत रविवार तक कोरोना प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर था। रविवार शाम को देश में रूस से ज्यादा कोरोना केस हुए और आज मामले सात लाख को पार कर गए हैं। जो निश्चित रूप से चिंता का विषय है। देश में इस समय कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिए हैं, उनके मुताबिक कल से आज तक भारत में कोरोना वायरस के 24,248 नए मामले सामने आए हैं और 425 लोगों की मौत हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि देश में कोरोना से पॉजिटिविटी रेट यानी जो कोरोने के लिए टेस्ट हो रहे हैं, उनके पॉजिटिव आने का औसत 6.37 है।
दुनियाभर में सोमवार शाम तक कोरोना संक्रमण के मामले 1,15,97,901 पर पहुंच गए हैं और 537,610 मौतें अब तक हो चुकी हैं। दुनिया में इस समय कोरोना के 4,497,889 एक्टिव मरीज हैं। वहीं इससे ठीक होने वालों की तादाद 6,562,402 है। भारत से ज्यादा मामले में अमेरिका में 2,985,897 हैं। वहीं ब्राजील में 1,604,585 केस मिले हैं। भारत के बाद फिर रूस है जहां छह लाख से ज्यादा के हैं। इसके बाद पांचवें नंबर पर पेरू है। पेरू में तीन लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
-
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications