कोरोना मरीजों की संख्या देश में 13 लाख के पार पहुंची, 30 हजार से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 13 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, शुक्रवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 13 लाख सात हजार पहुंच गई है। अब तक देश में कोरोना संक्रमण से कुल 30,807 मौतें हो चुकी हैं। देश में फिलहाल एक्टिव मरीज 447,870 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 828,514 है। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India : संक्रमितों की संख्या 12.87 लाख,24 घंटे में 49,310 नए Corona Case |वनइंडिया हिंदी
     corona

    भारत में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने की रफ्तार हम इस तरह से देख सकते हैं कि बीते हफ्ते गुरुवार यानी 16 जुलाई को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख पर पहुंची थी। इसके तीन दिन बाद रविवार को देश में कोरोना के 11 लाख केस हो गए तो बुधवार (22 जुलाई) शाम तक देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 लाख के आंकड़े को पार कर गई। ऐसे में देखें तो 10 से 11 और फिर 12 लाख केस होने में तीन-तीन दिन का समय लगा। यानी तीन दिन में एक लाख केस बढ़े। वहीं अगर कोरोना के कुल मामले 12 लाख से 13 लाख तक पहुंचने का समय देखें तो इसमें सिर्फ दो दिन लगे हैं। बुधवार शाम को केस 12 लाख पर थे और आज शाम यानी शुक्रवार को 13 लाख हो गए हैं। इसकी वजह ये भी है कि गुरुवार को करीब 50 हजार नए मामले सामने आए हैं।

    देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में तीन लाख, 47 हजार केस हैं और 12,854 मौतें हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में एक लाख 99 हजार, दिल्ली में 1 लाख 27 हजार, कर्नाटक में 85 हजार, आंध्र प्रदेश में 80 हजार, उत्तर प्रदेश में 58 हजार तो गुजरात में 52 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 51 हजार और तेलंगाना और 50 हजास से ज्यादा केस मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+