भारत से जल्द खत्म होगा Corona! वैक्सीन डोज का आंकड़ा 220 करोड़ के पार, एक्टिव केस 4000 से भी कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है भारत में रिकॉर्ड कोरोना डोज का आंकड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Corona Vaccine Doses Update

Corona Vaccine Doses Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोरोना अपडेट अनुसार, कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 3559 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि भारत ने रिकॉर्ड 220 करोड़ अधिक कोरोना टीके की डोज को आंकड़ा पार कर लिया है। जो कि कोरोना से लड़ने के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

भारत में जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी और रिकवरी रेट में वृद्धि देखी जा रही है, मेडिकल एक्सर्ट्स का अनुमान है कि जल्द ही भारत से कोरोना खत्म हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ो के मुताबिक मौजूदा रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि भारत ने रिकॉर्ड 220 करोड़ कोरोना की डोज लगाने के स्तर को पार किया है। सोमवार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना मुक्त भारत में ये मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने लिखा, "टीकाकरण अभियान देश की क्षमता और साामर्थ्य का परिणाम, देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक सुरक्षित एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं"।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 135 नए कोरोनोवायरस संक्रमण दर्ज किए, जबकि सक्रिय मामले 3,552 से मामूली बढ़कर 3,559 हो गए। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 5,30,674 है, जबकि केरल में दो मौतों का मिलान किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 केस में सात मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। जिसके बाद कोविड केस की कुल संख्या 4.46 करोड़ (4,46,76,087) दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+