'गद्दार है ये', Dubai में PAK को सपोर्ट करना बरेली के शख्स को पड़ा भारी, शिकायत के बाद बोला- मुझे...

नई दिल्ली, 31 अगस्त: यूपी के बरेली में रहने वाले एक शख्स को दुबई में आयोजित एशिया कप T20 मैच के दौरान पाकिस्तान का जर्सी पहनकर पाकिस्तान का झंडा लहराना भारी पड़ गया। शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गया। परिवारवालों को धमकियां मिलने लगीं और उसे 'गद्दार' तक कहा जाने लगा। यही नहीं, इस मामले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी, एडीजी, आईजी समेत कई अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, शख्स का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रैंक (मजाक) था। उसे नहीं पता था कि इतना सबकुछ हो जाएगा।

बरेली के रहने वाले शराब कारोबारी हैं संयम जायसवाल

बरेली के रहने वाले शराब कारोबारी हैं संयम जायसवाल

बरेली के रहने वाले इस शख्स का नाम संयम जायसवाल है और वह शराब कारोबारी है। 'TOI' की खबर के मुताबिक, संयम जायसवाल इस हफ्ते दुबई में भारत-पाकिस्तान एशिया कप टी20 मैच के लिए देर से पहुंचे थे। खचाखच भरे स्टेडियम में उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी की तलाश की, लेकिन वे सभी बिक चुकी थी। पाकिस्तान की एक जर्सी बिक रही थी, जिसे संयम ने खरीदकर पहन लिया। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसकी वजह से उन्हें 'मुसीबत' झेलनी पड़ सकती है।

पाकिस्तान की जर्सी और झंडे के साथ तस्वीर वायरल

पाकिस्तान की जर्सी और झंडे के साथ तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में संयम के एक हाथ में पाकिस्तानी झंडा है तो दूसरे हाथ में तिरंगा भी है। हालांकि, संयम की इस फोटो को क्रॉप करके सिर्फ पाकिस्तान के झंडे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ये तस्वीर जैसे ही बरेली में लोगों के पास पहुंची, वैसे ही उनके परिवार को धमकियां मिलने लगीं। कुछ ने ट्वीट में उन्हें टैग किया और अन्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और भाजपा नेताओं से उनके खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर दी।

संयम ने बताया क्यों पहनी थी पाकिस्तान की जर्सी

संयम ने बताया क्यों पहनी थी पाकिस्तान की जर्सी

संयम ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा, "कई अन्य लोगों की तरह, मैं, निश्चित रूप से, भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थक हूं। मैंने अपने दोस्त के साथ स्टेडियम से मैच देखने की योजना बनाई थी, जो अमेरिका से दुबई आया था। स्टेडियम के बाहर स्टोर पर भारतीय जर्सी बिक चुकी थीं, सिर्फ पाकिस्तान जर्सी बिक रही थी। मैंने सोचा कि मैं पाकिस्तानी प्रशंसकों को उनके राष्ट्रीय रंग पहनकर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' चिल्लाकर चिढ़ाऊंगा। मुझे नहीं पता था कि यह मेरे लिए परेशानी का सबब बनेगी।"

'हर कोई मुझे गद्दार बुला रहा है'

'हर कोई मुझे गद्दार बुला रहा है'

संयम ने आगे कहा, "मेरे पिता एक हृदय रोगी हैं और उनका कहना है कि उन्हें सभी तनाव से दौरा पड़ेगा। हर कोई मुझे गद्दार बुला रहा है।" बता दें, वायरल फोटो को लेकर हिंदू संगठनों ने एडीजी जोन, आईजी रेंज, बरेली पुलिस समेत कई अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की है। गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने ट्विटर पर संयम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है। माना जा रहा है कि संयम के भारत लौटने पर पुलिस और खुफिया विभाग उससे पूछताछ कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+