कोरोना वायरस के 86432 नए मरीज मिले, पिछले 24 घंटों में 1089 की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 86432 नए मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के कारण 1089 लोगों की जान गई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस बढ़कर 40,23,179 हो गए हैं। हालांकि इनमें से 31,07,223 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं और फिलहाल देश में एक्टिव केस 8,46,395 हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में कुल मामले 40 लाख के पार,24 घंटे में 86 हजार 432 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप इस समय सबसे ज्यादा पांच राज्यों में है। ये पांच राज्य हैं- तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र। इन एक्टिव केस में भी सबसे ज्यादा 25 फीसदी मामले अकेले महाराष्ट्र में हैं। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस से हुई मौतों में 37 फीसदी मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।

    दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना के केस
    देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। शुक्रवार को दिल्ली में एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के 2914 नए मामले मिले। पिछले 70 दिनों में यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन नए मरीजों के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1 लाख 85 हजार के पार पहुंच गए हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना की वजह से दिल्ली में 13 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4513 हो गई।

    अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट
    वहीं, कोरोना वायरस की टेस्टिंग की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया कि देश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 4,77,38,491 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से 10,59,346 सैंपल टेस्ट पिछले 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+