India Corona Report: देश में बढ़ रहे कोरोना केस, 14917 नए मामले दर्ज, 32 मौत

नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। सोमवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 14917 नए कोविड​​-19 के मामले दर्ज किए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 7.52 प्रतिशत की है। वहीं इस घातक वायरस से 32 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है।

COVID-19

इसके साथ अब भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,42,68,381 पहुंच गई है। इनमें से 1,17,508 सक्रिय मामले हैं, जो कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। अभी रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 14238 मरीज ठीक हुए, जिससे कुल रिकवर होने वालों की संख्या 4,36,23,804 हो गई।

वहीं इस वायरस से 32 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है, जिसके बाद मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 5,27,069 हो गई है, सरकारी आंकड़े सुबह 8 बजे अपडेट किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में किए गए 198271 कोविड परीक्षणों में से 7.52 प्रतिशत की सकारात्मकता दर देखी गई और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.65 प्रतिशत है।

इससे पहले 14 अगस्त रविवार को जारी आंकड़ों के के मुताबिक 14092 नए मामले सामने आए थे। 13 अगस्त कोरोना वायरस के 15,815 मामले सामने आए थे। जबकि 12 अगस्त को कोरोना के 16,561 नए मामले सामने आए थे। वहीं COVID-19 टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 25,50,276 डोज लगाई गईं है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 208.25 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+