Covid-19 Update: देश में 94 लाख के करीब कोरोना केस, 485 नई मौतें के साथ कुल संख्या 1,36,200
Covid-19 Update: देश में 94 लाख के करीब कोरोना केस, 485 नई मौतें के साथ कुल संख्या 1,36,200
नई दिल्ली: Covid-19 India update: देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में कोविड-19 के मामले 94 लाख के करीब हो गए हैं। स्वास्थय मंत्रालय के शनिवार (28 नवंबर) को जारी आंकड़े के मुताबिक संक्रमितों की संख्या 93,51,110 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,322 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 485 मौतें हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,36,200 हो गई है।
Recommended Video

देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 4,54,940 है। 24 घंटे में 41,452 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। देश में इसके बाद कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 87,59,969 हो गई है।
दिल्ली में कोरोना अपडेट
कोरोना वायरस से इस वक्त दिल्ली और महाराष्ट्र में हालत सबसे ज्यादा खराब है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 5,56,744 हो गई है। जिसमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 38,181 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5,482 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 24 घंटे में 98 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मौतों की संख्या 8, 909 हो गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना अपडेट
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 24 घंटे में 6,185 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18,08,550 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 85 नई मौतें हुई हैं जिसके बाद मौत का आंकड़ा 46,898 पर पहुंच गया है। राज्य में कोविड-19 से 16,72,627 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन सुनवाई के दौरान कहा था, जिन राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले हैं, वो राजनीति पर ध्यान ना दें और काम करें। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया है कि दस राज्यों में से सबसे ज्यादा कोरोना मामले महाराष्ट्र और केरल में है।












Click it and Unblock the Notifications