32 लाख के पार पहुंचे कोरोना के कुल केस, पिछले 24 घंटों में 1059 मरीजों की मौत
पिछले दो दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद बुधवार को एक बार मरीजों की संख्या बढ़ गई।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पिछले दो दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद बुधवार को एक बार मरीजों की संख्या बढ़ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर ही देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 67151 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1059 मरीजों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा 59449 तक पहुंच गया है। नए मरीजों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3234475 हो गए हैं।
Recommended Video

2467759 मरीज अब तक ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 2467759 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 707267 बचे हैं। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए टेस्टिंग की संख्या भी पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के 37651512 टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 823992 टेस्ट पिछले 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।

रिकवरी रेट 75 फीसदी से भी ज्यादा
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात ये है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 75 फीसदी से भी ज्यादा है। वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि रूस में रजिस्टर्ड हुई पहली कोरोना वायरस वैक्सीन SPUTNIK V को लेकर भारत ने रूस के साथ बातचीत की है। रूस ने भी इस संबंध में भारत के साथ वैक्सीन को लेकर शुरुआती जानकारी सांझा की है और फिलहाल उन्हें विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद वैक्सीन को लेकर आगे की बातचीत की जाएगी।

कोरोना के खिलाफ 3 भारतीय वैक्सीन रेस में
दूसरी तरफ आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. बलराम भार्गव ने स्वदेशी वैक्सीन की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ तीन वैक्सीन रेस में हैं। इनमें से सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन फेस-2(बी) और फेस-3 के ट्रायल में है। वहीं, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की वैक्सीन पहले चरण का ट्रायल पूरा कर चुकी हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications