कोरोना टीकाकरण अभियान ने हासिल किया 95 करोड़ का आंकड़ा, 100 करोड़ के लक्ष्य पर है सरकार की नजर

नई दिल्ली, अक्टूबर 10। कोरोना टीकाकरण अभियान देश में एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करता जा रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 95 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। ये पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा है, "दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान जारी है और हर रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है, देश में अब वैक्सीन की 95 करोड़ डोज लग चुकी है, बहुत जल्द 100 करोड़ वैक्सीन की डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, इसलिए जल्द से जल्द अपने दोस्तों और परिवार को वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित करें।

Corona vaccination

पीएम की नजर है 100 करोड़ के आंकड़े पर

आपको बता दें कि फिलहाल केंद्र सरकार की नजर 100 करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऋषिकेश में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हर देशवासी के लिए ये गर्व की बात है कि कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द हम इसे 100 करोड़ के पार ले जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने कोविड टीका प्लेटफार्म का निर्माण करके पूरी दुनिया को राह दिखाई है कि इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण कैसे किया जा सकता है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोविड-19 के 18,166 नए मामले, COVID-19 News | वनइंडिया हिंदी

    शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने की थी समीक्षा बैठक

    पीएम के इस बयान के बाद शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यूपी, केरल, महाराष्ट्र और बिहार समेत 19 राज्यों के टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस मीटिंग में सभी राज्यों को 100 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े में जुटने के लिए कहा था। इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि देश में 94 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है और लगभग 8 करोड़ कोविड वैक्सीन राज्यों के पास उपलब्ध है। ऐसे में 100 करोड़ का लक्ष्य हमें जल्द ही पूरा करना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+