'भारत के चिप निर्माण पर नहीं पड़ेगा कोई असर', Foxconn के डील से पीछे हटने पर बोले केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर
Rajeev Chandrasekhar on Foxconn Backing Out: भारत के मेक इन इंडिया चिप के प्रोजेक्ट्स को बड़ा झटका लगा है। ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने डील से पीछे हट गई है। चिप निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन ने कहा कि वह भारत के साथ डील नहीं करेगी। इसको लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फॉक्सकॉन के जाने से भारत के चिप निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस कंपनी का मकसद सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए यूनिट स्थापित करना था। लेकिन उसने आज यानी सोमवार को डील से पीछे हट गया है। राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा कि फॉक्सकॉन के वेदांता के साथ अपने संयुक्त उद्यम से हटने के फैसले का भारत के सेमीकंडक्टर निर्माण लक्ष्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता फॉक्सकॉन ने वेदांता लिमिटेड के साथ 1.5 लाख करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम से हटने का फैसला किया है। कंपनियों ने पिछले साल गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
फॉक्सकॉन ने कहा कि वह वेदांता के साथ संयुक्त रूप से काम नहीं करेगी। कंपनी इस डील से बाहर निकल रही है। फॉक्सकॉन ने डील से पीछे हटते हुए कहा कि हम वेदांता के साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं। वेदांता ने पिछले साल गुजरात में सेमीकंडक्टर और प्रदर्शन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
इससे पहले अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह ने कहा था कि वह सहयोगी कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज से सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले यूनिट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगा।
यह भी पढ़ें- फॉक्सकॉन इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी तेलंगाना में करेगी इलेक्ट्रॉनिक इकाई का निर्माण












Click it and Unblock the Notifications