भारत और चीन के बीच कल सुबह होगी मिलिट्री कमांडर स्तर की वार्ता

लेह। पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के बीच तनाव को लेकर 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह चीन के मेजर जनरल लिउ लिन के साथ कल सुबह बात करेंगे। यह वार्ता चुशूल-मोलडो क्षेत्र में होगी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की है। लियू लिन साउथ झिंनझियांग मिलिट्री रीजन के कमांडर हैं। इसी बीच चीन में वेस्टर्न थिएटर कमांड बलों के लिए चीन ने नए सैन्य कमांडर की नियुक्ति की है।

Recommended Video

    India-China Tension: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन से क्या करेंगे बात | वनइंडिया हिंदी
    India China military commanders’ talks in Ladakh sector tomorrow morning

    सेना के सूत्रों की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दक्षिण झिंजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन के साथ चर्चा करेंगे। इस बातचीत में भारत चीन पेंगॉन्ग सो, गल्वान घाटी और डेमचोक में दोनों सेनाओं के बीच जारी तनाव को कम करने के मुद्दों पर बात करेंगे। दोनों पक्ष शनिवार को पूर्वी लद्दाख में महीने भर से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के मकसद से विशेष प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

    India China military commanders’ talks in Ladakh sector tomorrow morning

    उधर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने शुक्रवार को कहा कि अभी सीमा पर भारत और चीन के बीच हालात स्थिर और नियंत्रण करने लायक हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे पास सीमा से जुड़े मुद्दों के लिए पूरा मैकेनिज्म है और मिलिट्री और डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए भी बातचीत जारी रखते हैं। हम इस मामले को अच्छी तरह से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    इसी बीच चीन-भारत सीमा पर चौकसी रखने वाले अपने वेस्टर्न थियेटर कमांड बलों के लिए चीन ने नए सैन्य कमांडर की नियुक्ति की है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की है कि लेफ्टिनेंट जनरल शू किलिंग को उसके सीमा बलों का नया कमांडर नियुक्त किया गया है।पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमांड भारत के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर निगरानी रखती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+