भारत-चीन सीमा विवाद: 17 जुलाई को होगी 16वें दौर की कमांडर लेवल की बातचीत
नई दिल्ली, 13 जुलाई: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तीन साल से गतिरोध कायम है। जारी सैन्य तनाव के समाधान के लिए जल्द ही भारत और चीन के बीच अगले दौर की सैन्य वार्ता होने वाली है इलाके से सेना की वापसी और शांति बनाए रखने के लिए अब दोनों देश के बीच 16 वें दौर की बार्ता होने वाली है। ये बैठक 17 जुलाई को होने वाली है। देशों के बीच 15 बार सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि इस बार चर्चा का अंतराल लंबा हो गया है।

इससे पहले मई में भारत और चीन ने वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता जल्द ही किसी तारीख पर करने पर सहमति जताई थी, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति लाने के लिये पूर्वी लद्दाख में संघर्ष वाले सभी क्षेत्रों से पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह को अंत में भारत चीन के बीच ये वार्ता हो सकती है। भारत और चीन के बीच 17 जुलाई को कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की वार्ता होने की संभावना है। भारत का प्रतिनिधित्व फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता करेंगे। बैठक पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ विवादित बिंदुओं से फ्री कराने पर चर्चा की जाएगी।
भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच 11 मार्च को 15 वें दौर की वार्ता हुई थी। उसके बाद से करीब 4 माह बीत चुके हैं, वार्ता का कोई नया दौर नहीं हुआ। हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मुलाकात हुई थी। इसमें जयशंकर ने सीमा विवाद समेत सभी बकाया मसले बातचीत से हल करने पर जोर दिया। यी ने भी इस पर सहमति जताई है। जयशंकर ने चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की वापसी और हवाई उड़ानों का भी मुद्दा ली के समक्ष उठाया था।
अपनी इस बातचीत के दौरान एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री ने इस बात पर भी सहमति जताई कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टकराव के बिंदुओं का परस्पर स्वीकार्य समाधान निकालना आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार जयशंकर ने यी से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए सैनिकों की वापसी का काम पूरा करने के लिए दबाव डाला था। दोनों देशों के बीच जून 2020 से लेकर अब तक 15 दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है। 2020 में आठ दौर की बातचीत हुई थी। इसके बाद 2021 में वार्ता के पांच दौर और 2022 के बीते छह माह में अब तक दो दौर की बातचीत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications