भारत और चीन की सेना ने कश्मीर में पहली बार किया संयुक्त अभ्यास
भारतीय सेना और चीन की आर्मी ने पहली बार मिलकर बुधवार को भारतीय सीमा पर बसे एक गांव में किसी आपदा से निबटने के लिए संयुक्त अभ्यास किया।
नई दिल्ली। भारतीय सेना और चीन की आर्मी ने पहली बार मिलकर बुधवार को भारतीय सीमा पर बसे एक गांव में किसी आपदा से निबटने के लिए संयुक्त अभ्यास किया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्वी लद्दाख एरिया के चूशुल में हुई इस आर्मी एक्सरसाइज के मद्देनजर एलओसी पार पाकिस्तानी एजेंसियों में भी हलचल रही।
भूकंप या किसी मानवीय आपदा से लोगों को कैसे सुरक्षित निकाला जाए, इसके लिए दोनों देशों की सेनाओं ने यह बचाव अभियान भी चलाया।
इससे पहले फरवरी में हुआ अभ्यास चीन में हुआ था जबकि इस बार यह भारतीय सीमा में हुआ है। जम्मू-कश्मीर में दोनों देशों के बीच यह पहला सैन्य समन्वय अभ्यास है।

हालांकि, यह अभ्यास उस वक्त हुआ है जबकि भारत और चीन के बीच आतंकी मसूद अजहर को लेकर 'टेंशन' है। दरअसल, राजनयिक, कूटनीतिक और सामरिक नजर से देखा जाए तो भारत चीन के साथ दोस्ती साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
2013 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 'सीमा सुरक्षा सहयोग संधि' पर दस्तखत हुए थे। इसी के तहत बुधवार को भारत और चीन की सेना ने संयुक्त अभ्यास किया।
भारत की आर्मी टीम को ब्रिगेडियर आर एस रमन और चीनी आर्मी की टीम को कर्नल फान जून ने लीड किया।
आपको बता दें कि 1962 भारत-चीन युद्ध में चूशुल ही रणक्षेत्र था। दोनों देशों के बीच अक्सर सीमा विवाद भी देखने को मिलता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications