India China Face Off: हाथ में नुकीले हथियार, टेसर गन लेकर आए 200 चीनी सैनिक, 50 भारतीय जवानों ने दिखाया दम
अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास चीन के तकरीबन 200 जवान नुकीले हथियार से लैस होकर पहुंचे थे, लेकिन भारत के सिर्फ 50 जवानों के सामने बौने साबित हुए चीनी सैनिक

India China Face Off: चीन और भारत के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प की जानकारी भारतीय सेना की ओर से दी गई है। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के हल्की चोट आई है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस पूरी झड़प की जानकारी सामने आ रही है। द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 200 चीनी सैनिक हाथ में नुकीले और धारदार क्लब लगाकर पहुंचे थे। इसके अलावा चीनी सैनिक रस्सी से बनी बंदरमूठ गांठ, टेसर गन लेकर पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को चीनी सैनिक भिड़ंत के इरादे से ही भारतीय सैनिकों की ओर बढ़े थे, जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। दनों देशों के सैनिकों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दोनों ही ओर के सैनिकों को चोट आई है।

200 सैनिकों पर भारी पड़े 50 भारतीय जवान
सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह झड़प 9 दिसंबर की सुबह हुआ था, जब चीन के तकरीबन 200 सैनिक हथियारबंद होकर एलएसी पर पहुंचे। यह सीमा तवांग से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर है। चीनी सैनिकों को भारत के तकरीबन 50 सैनिकों ने रोका। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिको को चेतावनी दी कि आप आगे नहीं जा सकते हैं। कुछ इसी तरह की घटना अक्टूबर 2021 में इसी इलाके में पहले भी हो चुकी है। चीनी सैनिकों के यहां पहुंचने के आधे घंटे के भीतर भारती सैनिकों का दूसरा जत्था यहां पहुंच गया। जानकारी के अनुसार दोनों ओर के सैनिकों के बीच हाथापाई हो रही थी, लेकिन तभी पत्थरबाजी होने के बाद झड़प उग्र हो गई।

स्वनिर्मित हथियार लेकर आए थे चीनी सैनिक
सूत्रों का कहना है कि भातरीय सैनिक इस वक्त हथियारबंद नहीं थे, उनके पास टेसर गन नहीं थी, जबकि चीनी सैनिकों के पास सबकुछ था, यही वजह है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर धावा बोल दिया। चीनी सैनिकों के पास राइफल नहीं थी। सूत्रों की मानें तो चीनी सैनिक लकड़ी के नुकीले डंडे और हाथ में नुकीला हथियार पहनकर पहुंचे थे, उनके हाथ में रस्सी के बंदरमूठ गांठ थी। सामान्य तौर पर चीनी सैनिक टेसर गन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस घटना के दौरान चीनी सैनिकों ने इस स्वनिर्मित हथियार का इस्तेमाल किया

30 मिनट में चीनियों को पीछे ढकेला
सूत्रों की मानें तो भारतीय जवान चीनी सैनिकों पर भारी पड़े, चीनी सैनिकों को कहीं अधिक चोट आई है। महज 30 मिनट के भीतर चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने पीछे ढकेल दिया। इस दौरान भारत के 15 जवान घायल हुए, इसमे से कुछ जवानों को फ्रैक्चर भी हुआ है। भारतीय सेना ने भी झड़प की पुष्टि की है। सेना की ओर से बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई थी, जिसमे दोनों ओर के सैनिकों को हल्की चोट आई है। हालांकि इस झड़प के कुछ ही देर के बाद दोनों ही देश के सैनिक पीछे हट गए।












Click it and Unblock the Notifications