India-China face off: गलवान में क्यों हुई थी झड़प, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बताया
भारत और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प क्यों हुई थी। इसको लेकर पूर्व पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे बड़ी जानकारी दी है।

भारत और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के गलवान में झड़प हो गई थी। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिकों को चोटें आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह पर यह झड़प हुई थी, वहां की ऊंचाई 1700 फीट थी। वहीं, अब इस पूरे मामले में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा PP15 तक पेट्रोलिंग करते रहे हैं, लेकिन चीनी सैनिक हमें पेट्रोलिंग पॉइंट पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य था। हमें आने से रोकने के लिए, उन्होंने छोटी चौकी स्थापित की थी, जिस पर हमने कड़ी आपत्ति जताई थी।
इसके बावजूद भी वह अड़े रहे कि हम वापस नहीं जाएंगे। इस पर हमारी सेना ने और मुखर होकर विरोध किया। जिसके बाद चीनी सैनिक और संख्या बल के साथ आएं। इसी बात पर PP15 पर झड़प हुई। हालांकि हमारी सेना उन्हें वापस भेजने के लिए काफी थी। आपको बता दें कि 9 दिसंबर को भारत और चीनी सैनिकों के बीच गलवान में झड़प हो गई थी। इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया था।
विपक्ष की तरफ से मोदी सरकार से भारत-चीन के बीच हुई झड़प को लेकर जवाब मांगा गया था। इस पूरे मुद्दे को कांग्रेस लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया था। मामले में जवाब देते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि झड़प हुई थी, लेकिन भारतीय सेना की तरफ से चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। साथ ही सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि भारतीय जमीन पर चीन का कोई कब्जा नहीं है।
वहीं,इससे पहले झड़प वाले दिन कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर हमला बोला था। पेंटागन की रिपोर्ट का दावा करते हुए उन्होंने कहा था कि चीन की तरफ से सीमा पर गांव बसा लिया गया है। लेकिन मोदी सरकार अपनी साख बचाने के लिए इस पूरे मामले में देश की जनता को जवाब नहीं दे रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मोदी सरकार अपनी साख बचाने के लिए सेना के शौर्य का भी अपमान कर रही है।
ये भी पढ़ें- Gold Price: सोने में बेतहाशा बढ़ोतरी, एक ही झटके में 1157 रु महंगी हुई चांदी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का भाव












Click it and Unblock the Notifications