India China Face-off:अमित शाह बोले- भाजपा की सरकार में हमारी एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता
तवांग में भारतीय सेना और चीन की सेना के बीच हुए फेसऑफ पर अमित शाह ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है एक इंच पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। भारतीय सेना के जवानों द्वारा दिखाई गई वीरता को मैं सलाम करता हूं।

Recommended Video
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सीमा रेखा पर 9 दिसंबर को चीन और भारतीय सेना के बीच झड़प हुई। हालांकि भारतीय सेना ने दृढ़ता से मुकाबला करते हुए चीनी सेना को खदेड़ने में कामयाब रही। तवांग में हुई ये घटना की गूंज आज लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजी। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और प्रश्नकाल चलने नहीं दिया। वहीं तवांग में चीन और भारत के बीच हुई झड़प पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अमित शाह ने कहा वर्तमान समय में भाजपा की सरकार है और जब तक हमारी सरकार है कोई एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा अरुणाचल प्रदेश में दिसंबर 8-9 के बीच की रात हमारे भारतीय सेना के जवानों द्वारा दिखाई गई वीरता को मैं सलाम करता हूं।
अमित शाह ने कहा लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। उनके इस कृत्य की मैं निंदा करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ कहा कि रक्षा मंत्री संसद में इस (तवांग फेसऑफ) पर बयान देंगे।
शाह ने कहा मैंने प्रश्नकाल की सूची देखी और प्रश्न संख्या 5 देखने के बाद मुझे (कांग्रेस की) चिंता समझ में आई। सवाल राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में था। उन्होंने कहा अगर वे अनुमति देते तो मैं संसद में जवाब देता कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-2007 के दौरान चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपये का अनुदान मिला, जो एफसीआरए के अनुसार उचित नहीं था। इसलिए नियमानुसार गृह मंत्रालय ने अपना पंजीकरण रद्द किया ।












Click it and Unblock the Notifications