'चीन के साथ रिश्ते अहम, सीमा विवाद जल्द खत्म करने की जरूरत', पड़ोसी देश को पीएम मोदी ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए चीन के साथ उसके रिश्ते अहम हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद जल्द सुलझना चाहिए। दोनों देशों के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध सिर्फ भारत और चीन के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है।

अमेरिका की न्यूजवीक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि दोनों देश डिप्लोमैटिक और मिलिट्री लेवल पर पॉजिटिव बातचीत के जरिए शांति और स्थिरता कायम कर सकते हैं। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव, लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता, राम मंदिर, क्वाड, आर्टिकल 370 हटाने सहित कई अन्य मुद्दों पर भी बात की।

pm-modi-talks-on-relationship-with-china

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह मेरा मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति पर तत्काल बातचीत करने की जरूत है ताकि हमारी द्विपक्षीय बातचीत में मतभेदों को पीछे छोड़ा जा सके। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम हैं। मुझे भरोसा और विश्वास है कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर सकारात्मक और रचनात्मक द्विपक्षीय जुड़ाव के माध्यम से हम अपनी सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने और बनाए रखने में सक्षम होंगे।"

पाकिस्तान से संबंधों पर बोले पीएम

पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर, पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी है और कहा है कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने की वकालत की है। इमरान खान को जेल में डाले जाने के संबंध में पूछे जाने पर पीएम ने कहा कि मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

चीन और क्वाड पर बोले पीएम

चीन और क्वाड ग्रुप के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत, चीन कई समूहों के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, "हम अलग-अलग ग्रुप्स में अलग-अलग कॉम्बिनेशन्स में मौजूद हैं। क्वाड का उद्देश्य किसी भी देश के खिलाफ नहीं है। एससीओ, ब्रिक्स जैसे अन्य कई अन्य अंतरराष्ट्रीय ग्रुप्स की तरह, क्वाड भी समान विचारधारा वाले देशों का एक समूह है, जो साझा सकारात्मक एजेंडे पर काम कर रहा है।"

आर्टिकल 370 खत्म करने पर

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की आलोचना पर मोदी ने कहा, "मैं आपको जमीन पर हो रहे व्यापक सकारात्मक बदलावों को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। जो मैं या अन्य आपको बताते हैं उस पर मत जाइए। मैं पिछले महीने ही पहली बार जम्मू-कश्मीर गया था, लोगों के जीवन में एक नई उम्मीद जगी है।"

पीएम ने कहा कि लोग शांति का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में 21 मिलियन से अधिक पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। अब वहां आतंकवादी घटनाओं में काफी गिरावट आई है। संगठित बंद या हड़ताल, पथराव जैसी चीजें जो एक समय सामान्य जीवन को बाधित करते थे, अब अतीत का हिस्सा बन चुका है।

राम मंदिर पर पीएम ने क्या कहा?

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के महत्व पर मोदी ने कहा कि श्री राम का नाम हमारी राष्ट्रीय चेतना पर अंकित है। भगवान राम का अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटना देश के लिए ऐतिहासिक क्षण था। यह सदियों की दृढ़ता और बलिदान का अंत था। जब मुझसे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए कहा गया, तो मुझे पता था कि मैं देश के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा। देश के लोगों ने राम लला की वापसी के लिए सदियों से इंतजार किया था।

लोकसभा चुनाव पर बोली मोदी

आगामी लोकसभा चुनाव पर मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का वादों को पूरा करने का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल के अंत तक, सबसे लोकप्रिय सरकारें भी समर्थन खोने लगती हैं। दुनिया में पिछले कुछ वर्षों में सरकारों के प्रति असंतोष भी बढ़ा है। भारत एक अपवाद के रूप में खड़ा है, जहां हमारी सरकार के लिए लोकप्रिय समर्थन बढ़ रहा है।

लोकतंत्र पर क्या बोले मोदी?

भारत को 'लोकतंत्र की जननी' बताते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, 2019 के आम चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया और अब 97 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे भारत में दस लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदाताओं की लगातार बढ़ती भागीदारी एक बड़ा प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+