भारत-चीन के बीच कई विवादों के बाद भी 2017 में व्यापार 80 अरब डॉलर पार

नई दिल्ली। डोकलाम गतिरोध के बाद भी भारत और चीन के बीच पिछले साल 84.44 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ है। चीन जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डाटा के अनुसार, 2017 में चीन का भारत के साथ 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट बढ़ा है। चीन के अनुसार, उन्होंने भारत का निर्यात करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 16.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साल 2017 में द्विपक्षीय व्यापार 18.63 प्रतिशत बढ़कर 84.44 अरब डॉलर रहा।

भारत-चीन के बीच 2017 में व्यापार 80 अरब डॉलर पार

हाल ही के वक्त में पैदा हुए डोकलाम गतिरोध, सीपैक, सीमा विवाद और जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए यूएन में अड़ंगा लगाने के बाद भी भारत और चीन के बीच व्यापार का आंकड़ा ऐतिहासिक साबित हुआ है। दोनों देशों के बीच व्यापार पहली बार 80 अरब डॉलर के पार गया है।

हालांकि, 2015 में दोनों देशों ने सालाना 100 अरब डॉलर का व्यापार करने की योजना बनाई थी। पिछले साल 80 अरब डॉलर का व्यापार होने के बाद इस वर्ष दोनों देशों की सरकारों ने विवादों सुलझाने की कोशिश भी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जून में चीन की यात्रा करने वाले हैं, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। वहीं, चीन में संविधान में संशोधन होने जा रहा है, तो दूसरी तरफ सरकार में कई फेरबदल होने वाले हैं। इस साल चीन के कई नए सरकारी अधिकारी भी भारत की यात्रा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+