भारत-चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, जल्द होगी फिर से बातचीत

भारत-चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, जल्द होगी फिर से मीटिंग

नई दिल्ली: India China Ladakh Standoff : भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर कोर कमांडर लेवल की बातचीत का आठवां चरण शुक्रवार (06 नवंबर) को खत्म हुआ। (India-China Corps Commander Level meeting) भारत ने चीन के सामने फिर यथास्थिति को बरकरार रखने की मांग की है। भारत-चीन (India and China) के बीच ये बैठक चुशुल में हुई थी। भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कोर कमांडर लेवल की बैठक में दोनों देशों ने पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) के साथ विघटन पर गहन और रचनात्मक बातें हुई हैं।

Recommended Video

    India China Tension: Ladakh गतिरोध के बीच India China की बैठक रही बेनतीजा | वनइंडिया हिंदी
    India china

    सीमा विवादों को सुलझाने पर दोनों देशों ने दिया जोर

    रिपोर्ट के मुताबिक भारत की मांग है कि चीनी सैनिक मई के पहले हफ्ते से पहले वाली जगह पर जाए। वहीं चीन का कहना है कि भारत पहले पेंगोंग लेक के दक्षिणी इलाके से पीछे हटे।

    भारत सरकार के मुताबिक, भारत और चीन सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संवाद और संचार बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा भारत और चीन ने बैठक में अपने सारे विवादों को सुलझाने पर भी जोर दिया है, ताकि संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल की जाए।

    जल्द होगी भारत और चीन में फिर से बैठक

    सरकार के मुताबिक, भारत और चीन जल्द ही एक और दौर की बैठक के लिए सहमत हुए हैं। यानी सीमा विवाद और अन्य बकाया मुद्दों के निपटारे के लिए भारत और चीन में जल्द एक और बैठक होने वाली है। हालांकि चीन की ओर इस बैठक को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    भारत और चीन के बीच पिछली बैठक 12 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें चीन ने आंशिक तौर पर भारत को पीछे हटने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने मना कर दिया था।

    भारत और चीन में मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद चल रह है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का मुद्दा सुलझाने के लिए कई लेवल की बैठक हो चुकी है। लेकिन फिर भी सात महीने से ये विवाद चल रहा है। सात चरणों की कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+