'पाकिस्तान के साथ खत्म हुआ निर्बाध बातचीत का युग', विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

पाकिस्तान को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ी टिप्पणी दी है। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत का युग खत्म हो या है। जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, धारा 370 खत्म हो गई है। उन्होंने यह बाते दिल्ली में आयोजिच एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कही।

पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा,'पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत का युग खत्म हो गया है...जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर का सवाल है, धारा 370 खत्म हो गई है तो मुद्दा यह है कि हम पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्ते पर विचार कर सकते हैं।'

jaishankar

उन्होंने कहा कि मैं जो कहना चाहता हूं वह यह है कि हम निष्क्रिय नहीं हैं, और चाहे घटनाएं सकारात्मक या नकारात्मक दिशा लेती हों, किसी भी तरह से हम प्रतिक्रिया देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पड़ोसी हमेशा समस्या बने रहते हैं। दुनिया के किसी भी देश की तरफ देखें तो पड़ोसी समस्या बने हुए हैं।

क्योंकि, पड़ोसियों के साथ संबंधों को बनाए रखना सबसे मुश्किल काम है। हालांकि, जयशंकर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 एक सुलझा हुआ मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले पर कोई समझौता नहीं होगा। इससे पहले जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्तान में आतंकवाद "उद्योग स्तर" पर पहुंच गया है।

भारत संबंधों को सुधारने की कोशिश करते हुए ऐसे खतरों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने तर्क दिया कि भारत को बातचीत की मेज पर लाने के लिए सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल करने की पाकिस्तान की रणनीति भारत द्वारा उन शर्तों पर बातचीत करने से इनकार करने के कारण अप्रभावी हो गई है।

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश के साथ संबंध
बांग्लादेश की स्थिति पर बात करते हुए जयशंकर ने शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद राजनीतिक अस्थिरता और देश के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर लक्षित हमलों का उल्लेख किया, लेकिन आश्वासन दिया कि भारत वर्तमान सरकार से निपटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+