ब्रह्मपुत्र पर चीन की बांध बनाने की तैयारी, विदेश राज्यमंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब
Brahmaputra River Water: नई दिल्ली। चीन की नजर ब्रह्मपुत्र नदी के पानी पर हमेशा बनी रहती है। चीन ने अरुणांचल प्रदेश से सटे इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक विशाल बांध बनाने का फैसला किया है जिस पर भारत अपनी चिंता भी जाहिर की है। बुधवार को लोकसभा विदेश राज्यमंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है जिसमें कहा है भारत सरकार ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा निर्माण को लेकर सावधानी से नजर रख रही है। इस बार में सरकार ने चीन को अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए चीन से भारतीय राज्यों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाने को कहा है।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक लिखित जवाब में बताया कि "सीमावर्ती निचले राज्यों के लिए सीमा पार से नदियों के पानी के लिए तय अधिकारों को लेकर सरकार ने लगातार चीनी अधिकारियों को अपने विचार और चिंताओं से अवगत कराया है और उसने निचले क्षेत्र में स्थापित राज्यों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया है।" विदेश मंत्री ने आगे कहा कि चीन ने कई अवसरों पर हमें अवगत कराया है कि वह केवल नदी जल विद्युत परियोजनाएं चला रहा है जिसमें जल का बंटवारा नहीं है।"
विदेश मंत्री ने जवाब में बताया कि '2006 में स्थापित संस्थागत विशेषज्ञ स्तर तंत्र के तहत और राजनयिक चैनलों के माध्यम से चीन के साथ सीमा पार नदियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है। हम अपने हितों की रक्षा के लिए सीमा पार नदियों के मुद्दे पर चीन के साथ बातचीत जारी रखने का इरादा रखते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications