लद्दाख में चीन सीमा पर भारत ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची बाइक चलाने लायक सड़क

लद्दाख में चीन सीमा पर भारत ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची बाइक चलने लायक सड़क

नई दिल्ली। चीन सीमा पर परिवहन की स्थिति बेहतर करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भारत ने लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है। खास बात ये है कि इस सड़क पर मोटर-साइकिल चलाई जा सकेगी। वाहन चलाने लायक ये सड़क सीमा पर परिवहन बढ़ाने से लिहाज से काफी अहम साबित होगी। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में बनी सड़क के बारे में बताया है कि ये सड़क लद्दाख के उमलिंगा टॉप से होकर गुजरेगी, जो 19,300 फुट की ऊंचाई पर है। यह लेह से 230 किमी दूर हानले के पास स्थित है। चिसुमले और डेमचोक जैसे सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाली 86 किमी लंबी सड़क रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण हैं।

India builds motorcycle road near china border ladakh

एनबीटी के मुताबिक, बीआरओ कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद ये सड़क बनाई है। बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि यहां गर्मियों में तापमान शून्य से -20 डिग्री सेल्सियस तक कम रहता है, जबकि सर्दियों में यह शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है। ऐसे में यहां काम करना आसान नहीं होता है। यहां ऑक्सीजन की मात्रा भी सामान्य स्थानों से 50 फीसदी कम रहती है। मशीनों और मानव शक्ति की क्षमता विषम जलवायु और कम ऑक्सीजन के चलते सामान्य स्थानों पर 50 फीसदी कम हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+