'हुदहुद' तूफान: तटीय इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरु,38 ट्रेनें रद्द
नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तटवर्ती क्षेत्रों में कहर बरपने के लिए चक्रवाती तूफान हुदहुद किसी भी वक्त दस्तक दे सकता है। यहां के तटों पर हुडहुड तूफान का खतरा मंडरा रहा है। 12 अक्टूबर को दोनों राज्यों में चक्रवाती तूफान के काफी प्रचंड होने की आशंका के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है।

तूफान से कम से कम नुकसान के लिए तटीय इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जाने का काम किया जा रहा है। इस तूफान के मद्देनजर आंध्र और ओडिशा के तटवर्ती जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी दी है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान हुदहुद की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि ओडिशा और आंद्र प्रदेश में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके मद्देनजर ओडिशा के 16 जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दोनों ही राज्यों में जाने वाली और गुजरने वाली 38 ट्रेनों को 12 अक्टूबर को रद्द कर दिया गया है।
हुदहुद तूफान की वजह से आंध्र के 57 गांवों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आपात स्थितियों को देखते हुए केंद्र ने संभावित नुकसान को कम करने के लिए एनडीआरएफ और नौसेना को तैनात किया है।












Click it and Unblock the Notifications