India block: अब किस राज्य में कांग्रेस के साथ कौन सा दल बचा? यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2024 इंडिया गठबंधन के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। बंगाल में ममता बनर्जी और पंजाब में आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान से कांग्रेस उभरी भी नहीं थी, कि बिहार में उसके अहम सहयोगी जेडीयू ने नाता तोड़ लिया।
नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार गिराकर एक बार फिर से बीजेपी समर्थित एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस लगातार अलग राज्यों में अपने सहयोगी दल खो रही है। आईए जानते हैं कि, किस राज्य में कांग्रेस का कौन सा दल सहयोगी है?

जम्मू कश्मीर
कांग्रेस के साथ जम्मू कश्मीर की दो पार्टियां शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन में शामिल है। माना जा रहा है तीनों दल लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाले हैं।
महाराष्ट
कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र की 3 पार्टियां शामिल हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और प्रकाश अंबेडकर की पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है। माना जा रहा है तीनों दल लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाले हैं। बता दें कि कांग्रेस के इन दलों के साथ महाविकास अघाड़ी मोर्चा पहले ही अस्तित्व में है।
बिहार
हालिया घटनाक्रम के चलते बिहार में कांग्रेस का अब 2 दलों के साथ गठबंधन है। राज्य में आरजेडी कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी है। इसके अलावा पार्टी सीपीआई के साथ भी गठबंधन में है।
झारखंड
कांग्रेस झारखंड में जेएमएम, राजद के साथ गठबंधन हैं। तीनों दलों की यहां पर गठबंधन सरकार है। ये दल राज्य में मिलकर आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगें।
उत्तर प्रदेश
इंडिया गठबंधन में यूपी की दो पार्टियां सपा और रालोद शामिल हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा के बीच राज्य में सीट शेयरिंग हो गई है। राज्य में सपा ने 11 सीटें कांग्रेस को देने का ऐलान किया है।
हरियाणा
हरियाणा में फिलहाल कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ रही है, लेकिन रविवार को आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया कि, वह लोकसभा चुनाव कांग्रेस साथ गठबंधन में लड़ेगी, लेकिन राज्य के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर अकेली लड़ेगी।
तमिलनाडु
तमिलनाडु में कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी पार्टी डीएमके है। फिलहाल दोनों दल राज्य में गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। पार्टी यहां पर मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है।
केरल
केरल में लेफ्ट सीपीआईएम की सरकार है। यहां पर कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल है। लेकिन लेफ्ट पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि, दोनों दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK) , केरला कांग्रेस जैसी पार्टियां भी गठबंधन में शामिल हैं।
बता दें कि ,इंडिया गठबंधन में 10 ऐसे दल हैं। जिनका किसी भी सदन में प्रतिनिधित्व नहीं है। इनमें पीडीपी, सीपीआईएमएल, एमएमके, एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, अपना दल कमेरावादी, एआईएफबी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications