'INDIA ब्लॉक में खड़गे का अध्यक्ष बनाना एक अच्छा संकेत', क्यों कहा सौरभ भारद्वाज ने?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। वहीं, विपक्षी दलों के गुट 'इंडिया' में सीट बंटवारे का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। इस बीच, इंडिया अलायंस की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष चुना गया। इस फैसले से गठबंधन में सहमति की बयार बहती नजर आई।

इंडिया ब्लॉक के इस फैसले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत बधाई।

Lok Sabha Election

कहा कि वह एक बड़े नेता हैं। बचपन से लेकर अब तक उन्होंने अपना जीवन काफी संघर्ष के साथ बिताया है। उनके निजी जीवन की कहानी संघर्षों से भरी है। वह एक दलित नेता रहे हैं। गठबंधन के सभी साथी उनका सम्मान करते हैं और उनकी बात सुनते हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाना एक अच्छा संकेत है। सीट बंटवारे पर क्या है आप की राय?

इससे पहले, बीती 8 जनवरी को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीट बंटवारे मसले को लेकर बैठक हुई थी। मीडिया से मुखातिब होकर सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इंडिया ब्लॉक की सीटों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। भारद्वाज ने संकेत दिए थे कि सीटों को लेकर दोनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है। हालांकि, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने भी साफ किया था कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+