'बेरोजगारी से ज्यादा हो रही मेरे वीडियो बनाने की चर्चा',विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP पर राहुल गांधी का निशाना

केंद्र सरकार के खिलाफ इंडी अलायन्स आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। गठबंधन के 146 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। इसी लेकर आज इंडी अलायन्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान भाषण देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में हुई चुक पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में बीजेपी सांसद भाग गए। उन्होंने कहा,"2-3 युवक संसद में घुसे और धुआं छोड़ा। इस पर बीजेपी सांसद भाग गए। इस घटना में सुरक्षा उल्लंघन का सवाल है, लेकिन एक और सवाल है कि उन्होंने इस तरह से विरोध क्यों किया। इसका जवाब है देश में बेरोजगारी।"

Rahul Gandhi

बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी ने मिमिक्री विवाद में वीडियो बनाने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी जैसे मुद्दे को छोड़ कर उनके वीडियो बनाने की चर्चा की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा,"मीडिया ने देश में बेरोजगारी के बारे में बात नहीं की। लेकिन राहुल गांधी द्वारा एक वीडियो रिकॉर्ड करने के बारे में बात की गई जिसमें निलंबित सांसद संसद के बाहर बैठे थे..."

दरअसल, संसद सुरक्षा चुक को लेकर सदन में हंगामें के बाद विपक्ष के सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। सांसद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा चुक के मामले में चर्चा और जवाब की मांग कर रहे थे। संसद परिसर में विरोध कर रहे विपक्ष के सांसदों में से एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कल्याण बनर्जी ने राज्य सभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनकी वीडियो बनाते नजर आए थे। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ और सत्ता पक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए माफी मांगने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+