India Bloc की डिजिटल बैठक, संसद सत्र से पहले इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी, क्या है मास्टरस्ट्रोक?

India Bloc Meeting: संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले, विपक्षी गठबंधन INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) की महत्वपूर्ण बैठक आज 19 जुलाई को शाम 7 बजे ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगामी सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

INDIA गठबंधन में देशभर की लगभग तीन दर्जन विपक्षी पार्टियां शामिल हैं, जो 2024 के आम चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ एकजुट हुई थीं।

india-block-meeting-today

हालांकि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब गठबंधन की आंतरिक दरारें सामने आ चुकी हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) औपचारिक रूप से इससे अलग होने की घोषणा कर चुकी है।

महागठबंधन से AAP ने किया किनारा, TMC ने जताई भागीदारी

जहां एक ओर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 18 जुलाई को INDIA गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा कर दी, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC), जो पहले इस बैठक से दूरी बनाने की बात कर रही थी, ने अब इसमें भाग लेने की पुष्टि कर दी है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे।

AAP ने बयान जारी कर कहा कि, "INDIA गठबंधन न तो एकजुट रह पाया है और न ही अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा पाया है। ऐसे में हमारा इससे अलग होना जरूरी था।" इसके अलावा किसी अन्य प्रमुख दल द्वारा बैठक से दूरी बनाने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

India Bloc Meeting में विपक्ष के साझा एजेंडे पर होगा मंथन

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 17 जुलाई देर रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, "INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक शनिवार, 19 जुलाई को शाम 7 बजे ऑनलाइन होगी। इसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।"

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह बैठक डिजिटल रूप से इसलिए रखी गई है क्योंकि कई नेताओं की व्यस्तताओं के कारण वे दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। लेकिन इसके बाद सभी दलों के नेता दिल्ली में एक प्रत्यक्ष बैठक भी करेंगे। जयराम रमेश ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। आज की बैठक में सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। इसके बाद दिल्ली में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

किन मुद्दों पर होगी विपक्ष की चर्चा?

बैठक में विपक्षी दल तीन प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बना सकते हैं:

  • बिहार में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया, जिसमें मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए हैं।
  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा और संसद में इसपर जवाब की मांग।
  • ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार से पारदर्शिता और संसद में बहस की मांग।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "प्रश्न यह उठना चाहिए कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद पार्टी अध्यक्ष का नाम अब तक क्यों नहीं घोषित किया गया है? भाजपा और आरएसएस के बीच क्या चल रहा है, इस पर भाजपा को चिंता करनी चाहिए।"

महागठबंधन की बैठक के क्या है राजनीतिक महत्व?

इस बैठक को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह लगभग तीन महीने बाद INDIA गठबंधन की कोई साझा बैठक हो रही है। इससे पहले विपक्षी दलों की बैठक फरवरी में दिल्ली में हुई थी। इस बीच AAP का बाहर जाना, TMC की शर्तों पर वापसी और भाजपा के खिलाफ साझा रणनीति तय करना गठबंधन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+