Maharashtra Election Result 2024: INDIA bloc में उठी आत्मचिंतन की मांग, कांग्रेस पर लगे ये आरोप
Maharashtra Election Results 2024 in Hindi: विधानसभा चुनावों और उपचुनावों ने इंडिया ब्लॉक के लिए कहीं खुशी कहीं गम वाली स्थिति पैदा की है। लेकिन, महाराष्ट्र में उन्हें बहुत ही करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसे पचाने में मुश्किल हो रही है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी और भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने ऐसा दबदबा बनाया कि इंडिया ब्लॉक या महा विकास अघाड़ी की हवा निकल गई। यह लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी की सफलता के बिल्कुल विपरीत है।
अब इंडिया ब्लॉक की ओर से महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे में देरी और छोटे दलों के लिए अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ये भी आरोप सामने आए हैं कि महायुति ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसों का इस्तेमाल किया।

महाराष्ट्र में एमवीए की हार पर इंडिया ब्लॉक ने की आत्मचिंतन की मांग
महाराष्ट्र में चुनाव परिणामों को लेकर सीपीआई महासचिव डी राजा ने इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। राजा ने कहा कि वहां विपक्ष के लिए कोई लेवल-प्लेइंग फिल्ड नहीं था। लेकिन, साथ ही उन्होंने विपक्षी एमवीए के घटक दलों को भी गंभीर आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है।
लेकिन, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के परिणाम उनके लिए फिर भी "चिंता का विषय"हैं। उनके मुताबिक 'कांग्रेस और बाकी दलों जो इंडिया ब्लॉक में होने का दावा करते हैं, उन्हें भी गंभीरता से आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे मजबूत लड़ाई क्यों नहीं लड़ पाए।'
महाराष्ट्र की 288 सीटों में इंडिया ब्लॉक मात्र 50 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। जबकि, सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने 234 के आंकड़े को छूकर इतिहास रच दिया है। हालांकि, झारखंड में अप्रत्याशित जीत ने विपक्षी गठबंधन को एक जरूर हौसला दिया है।
महाराष्ट्र में एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-एससीपी शामिल थी। इसमें कांग्रेस सिर्फ 16 सीटों पर आगे रही है, वहीं उद्धव की पार्टी 20 पर और शरद पवार की पार्टी ने 10 सीटों पर कामयाबी हासिल की है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications