कोरोना वायरस: क्या भारत तीसरी स्टेज में पहुंच चुका है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि भारत में कोरोना वायरस स्टेज 2 से आगे निकल चुका है लेकिन स्टेज 3 में नहीं पहुंचा है। भारत में कोरोना इन दोनों स्टेज के बीच है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत अभी दूसरे ओर तीसरे चरण के बीच की स्थिति में है, यानी भारत में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू नहीं हुआ है। तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिये ही प्रयास किए जा रहे हैं।

एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के एक बयान के बारे में स्पष्टीकरण देते हुये स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डॉ. गुलेरिया ने संक्रमण की अधिकता वाले स्थान विशेष के बारे में व्यापक संक्रमण की बात कही है, इसका मतलब ये नहीं कि हम थर्ड स्टेज में हैं। बता दें कि दूसरी स्टेज में देश के लोगों में विदेश से आए लोगों के जरिए संक्रमण फैलता है। तीसरी स्टेज में पहुंचने पर वायरस संक्रमित लोगों के आसपास मौजूद दूसरे लोगों में फैलने लगता है।
लव अग्रवाल ने बताया कि 76 फीसदी कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोग पुरुष हैं, जबकि 24 फीसदी महिलाएं इस वायरस से संक्रमित हैं। सभी राज्यों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है। 1100 करोड़ रुपए पहले ही नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 3000 करोड़ आज जारी किए जाएंगे। किसी भी राज्य में आवश्यक सामान की कमी ना होने पाए इसके लिए भी युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 13 दिनों में भारतीय रेलवे ने 1340 गाड़ियों से चीनी, 948 गाड़ियों से नमक, 316 गाड़ी व टैंक से खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया है।
कोरोना वायरस के मामलों की संख्या रोज बढ़ रही है। इसके साथ भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,281 हो गई है। महामारी ने देश में अबतक 111 लोगों की जान ली है। दुनिया में यह वायरस अब तक 70,000 से ज्यादा जानें ले चुका है। दुनियाभर में करीब 13 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications