NDMA के कार्यक्रम में बोले अमित शाह, कोरोना जैसे अजीब वायरस से सबसे अच्छे देश के रूप में लड़ा है भारत

नई दिल्ली, सितंबर 28। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 17वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत कोरोना जैसे अजीब वायरस के खिलाफ लड़ने वाले देशों में सबसे अच्छे देश के रूप में उभरा है। अमित शाह ने कहा कि हमारा आपदा प्रबंधन सिस्टम इतना मजबूत है कि देश ने एक ही समय पर दो चक्रवातों का भी बड़े संकल्प के साथ सामना किया है।

Recommended Video

    Amit Shah ने की ‘आपदा मित्र योजना’ की शुरुआत, बाढ़ ग्रस्त इलाकों को मिलेगी मदद | वनइंडिया हिंदी
    Amit Shah

    'सीमित संसाधन होते हुए हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी'

    अमित शाह ने कहा, " आपदा प्रबंधन में हमने अच्छा काम किया है। कोई भी तटस्थ एजेंसी अगर एक महत्वपूर्ण विश्लेषण करेगी तो यह भी कहेगी कि भारत सबसे अच्छा देश था जिसने इस अजीब वायरस (कोरोना) के खिलाफ बहुत दृढ़ संकल्प के साथ लड़ाई लड़ी।" अमित शाह ने आगे कहा कि हमारे पास अन्य देशों की तुलना में संसाधन भी सीमित थे, लेकिन फिर हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अमित शाह ने कहा कि अगर हम प्रति लाख मृत्यु दर का मिलान करें तो हमने मृत्यु दर सबसे कम दर्ज की है।

    देश में कोरोना की स्थिति काबू में

    आपको बता दें कि भारत में अब कोरोना की स्थिति काफी हद तक काबू में है। 11 मार्च के बाद पहली बार 20,000 से कम मामले (18,795) दर्ज किए, जिससे देश में कुल संक्रमणों की संख्या 3,36,97,581 हो गई। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3 लाख से कम हुई है, जो पिछले 6 महीने में पहली बार हुआ है।

    NDMA, NDRF, SDRF का आपदा प्रबंधन बेहतरीन

    अमित शाह ने इस मंच से कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), NDRF और SDRF ने 17 सालों में देश के आपदा प्रबंधन के इतिहास को बदलने का काम किया और पूरे देश की संवेदनशीलता आपदा प्रबंधन के साथ जोड़ने का काम किया है। इस दौरान अमित शाह ने आपदा मित्र का कॉन्सेप्ट की शुरुआत की। अमित शाह ने कहा कि जनता को आपदा के लिए तैयार करना जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+