भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र कैसे, क्या है केंद्र सरकार प्लानिंग? नीति आयोग की बैठक की बड़ी बातें
NITI Aayog meeting: नीति आयोग की बैठक में केंद्र सरकार ने अपने विजन 2047 पेश किया है। बैठक के बाद नीति आयोग के अध्यक्ष व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने बैठक के दौरान केंद्र सरकार की ओर आने वाले दशक में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे मौजूदा प्रयासों का असर का जिक्र किया और कहा कि देश में कौशल, अनुसंधान, नवाचार और नौकरी आधारित ज्ञान पर फोकस करना जरूरी है।
नीति आयोग की बैठक (policy commission meeting) में विकसित भारत (Developed India) को लेकर बने विजन डॉक्यूमेंट के कुछ अंश रखे गए। जिसमें यह बताया गया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या जरूरी होना चाहिए और कैसे भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) ने गांवों से गरीबी खत्म करने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक सभी देश के विकास में अहम रोल अदा कर रहे हैं।

इस अहम ैठक में, "नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक युवा देश है। यह अपने कार्यबल के कारण पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा आकर्षण है। हमें अपने युवाओं को एक कुशल और रोजगारपरक कार्यबल बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए। कौशल, अनुसंधान, नवाचार और नौकरी आधारित पर जोर दिया जाए। पीएम ने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने सदी में एक बार आने वाली महामारी को हरा दिया है। हमारे लोग उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हम संयुक्त प्रयास से विकसित भारत@2047 के अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।"
बैठक में पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों से कहा कि, "वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्य सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े हुए हैं।"
आयोग की बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है। राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह दशक तकनीकी और भू-राजनीतिक बदलावों के साथ-साथ अवसरों का भी है।"












Click it and Unblock the Notifications