आजादी@70: चीन और पाकिस्तान को मोदी ने दिया चुपके से कड़ा संदेश
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान को चुपके से कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए मोदी बोले- जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो दुनिया को हमारा लोहा मानना पड़ा।

उन्होंने बिना चीन और पाक का नाम लिए कहा कि देश की सुरक्षा हमेशा ही हमारी प्राथमिकता होगी। हमारी सेनाओं ने हमेशा अपना लोहा मनवाया है। आतंकवाद पर पीएम मोदी ने पाक को अप्रत्यक्ष रूप से संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद पर भी बात की और कहा- आपको यह जानकर खुशी होगी कि आज आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम अकेले नहीं हैं, कई देशों ने हमारा समर्थन किया है। आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, आतंकवादियों को बार-बार हमने कहा है कि आप मुख्यधारा में आएं।
गतिरोध है बरकरार
गौरतलब है कि 16 जून से ही भारत और चीन के बीच डोकलाम मसले पर गतिरोध बरकरार है। दोनों ओर की सेनाएं एक जगह आमने सामने हैं। इतना ही नहीं चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कई बार युद्ध तक की धमकी दे डाली है। ऐसे में पीएम मोदी की ओर से लाल किले से दिए गए भाषण को चीन और पाक को संदेश के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications